रेलवे-कर्मचारी की पत्नी का शव पटरियों पर मिला, परिवार का आरोप- घर के बाहर से किडनैप किया

रेलवे-कर्मचारी की पत्नी का शव पटरियों पर मिला, परिवार का आरोप- घर के बाहर से किडनैप किया

अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र से लापता हुई महिला का शव दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र स्थित खानभाखरी रेलवे स्टेशन के पास मिला। शुक्रवार शाम करीब चार बजे रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिलने की सूचना राजगढ़ जीआरपी को मिली थी। शनिवार रात परिजनों ने फोटो के आधार पर उसकी पहचान की। जानकारी के अनुसार, महिला मनीषा मीणा, निवासी मल्लाणा (टहला), शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने टहला थाना पुलिस को इसकी सूचना दी थी और इधर-उधर तलाश भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार वाले तांत्रिकों के पास भी पूछताछ के लिए गए, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। ममेरे भाई अनील ने बताया कि मनीषा के पति गिर्राज मीणा रेलवे में कर्मचारी हैं। घटना वाले दिन मनीषा घर पर थी, वहीं उसकी छोटी बहन नीलम और जीजा राजेंद्र भी दोपहर करीब डेढ़ बजे किसी काम से बांदीकुई चले गए थे। दो बजे के आसपास सास ने मनीषा को घर के सामने खाली पड़ी बाउंड्री में गोबर डालने को कहा। काफी देर बाद जब सास देखने पहुंची तो मनीषा वहां से गायब थी, उसकी परात दूर पड़ी थी और गोबर फैला हुआ था।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा