गांव के 15 किलोमीटर दायरे में इंटरनेट बंद, बीकानेर और श्रीगंगानगर की फोर्स तैनात

गांव के 15 किलोमीटर दायरे में इंटरनेट बंद, बीकानेर और श्रीगंगानगर की फोर्स तैनात

हनुमानगढ़ के राठी खेड़ा गांव के 15 किलोमीटर दायरे में इंटरनेट बंद कर दिया गया। पूरा इलाका छावनी बना हुआ है। बीकानेर और श्रीगंगानगर से आरएसी, क्यूआरटी की टीमें बुलाई गई है। दरअसल, टिब्बी क्षेत्र के गांव चक पांच आरके में प्रस्तावित 400 करोड़ की एथेनॉल फैक्ट्री का निर्माण शुरू होते ही विवाद बढ़ गया है। लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री से प्रदूषण फैलेगा, भूजल दूषित होगा और क्षेत्र में बीमारियां फैलेंगी। फैक्ट्री बंद करने की मांग को लेकर पिछले डेढ़ साल से किसान और ग्रामीण धरना दे रहे हैं। मंगलवार अलसुबह पुलिस ने किसान नेता महंगा सिंह समेत 12 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। जिसके विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। भीड़ को संबोधित करने पहुंचे विधायक अभिमन्यु पूनिया के अलावा 70 से अधिक किसानों और ग्रामीणों ने सामूहिक गिरफ्तारी दी, जिन्हें कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। बाहर से आने वाले रास्तों पर पुलिस ने नाके लगा दिए हैं, जिससे दूसरे गांवों के किसान यहां नहीं पहुंच सकें। टिब्बी सहित आस-पास के थानों की पूरी फोर्स सड़क पर उतर आई। हालांकि शाम को पुलिस थाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कंवर, गीता चौधरी, डीएसपी रमेशचंद्र माचरा, कर्ण सिंह, मीनाक्षी चौधरी और टिब्बी एसडीएम सत्यनारायण सुथार ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। इस दौरान बुधवार को जिला कलेक्टर के साथ किसानों की वार्ता करवाने पर सहमति बनी। किसानों की मुख्य मांग गिरफ्तार किसानों की रिहाई और फैक्ट्री का काम बंद करना है।

  • Related Posts

    कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था

    कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था चिड़ावा। ‘बैंक का लोन नहीं चुका पा रहा हूं, बैंक वालों ने प्रेशर कर…

    बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

    बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत बीकानेर। रेगिस्तान के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बीती रात…

    You Missed

    कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था

    कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था

    बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

    बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

    बीकानेर: अज्ञात व्यक्ति की सूचना छिपाई तो होगी जेल, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: अज्ञात व्यक्ति की सूचना छिपाई तो होगी जेल, पढ़े ये खबर

    शुक्र-चंद्र की युति से बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, बढ़ेगी आमदनी

    शुक्र-चंद्र की युति से बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, बढ़ेगी आमदनी

    बीकानेर: बाइक पर पलटी स्कॉर्पियो, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, कॉपी-किताबें और स्कूल का बैग लेकर लौट रहे थे घर

    बीकानेर: बाइक पर पलटी स्कॉर्पियो, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, कॉपी-किताबें और स्कूल का बैग लेकर लौट रहे थे घर

    राजस्थान में एसीबी का बड़ा एक्शन : 60 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम रंगे हाथों गिरफ्तार, रीडर-बाबू भी पकड़े गए

    राजस्थान में एसीबी का बड़ा एक्शन : 60 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम रंगे हाथों गिरफ्तार, रीडर-बाबू भी पकड़े गए