बीकानेर: पेट्रोल पंप टैंक के दरवाजे के बीच फसने से युवक की दर्दनाक मौत

बीकानेर: पेट्रोल पंप टैंक के दरवाजे के बीच फसने से युवक की दर्दनाक मौत

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद युवक के घर में मातम छा गया। रविवार देर रात हुई इस घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी। सोमवार सुबह उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, गांव गुसाईंसर बड़ा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत 23 वर्षीय लूणाराम पुत्र तोलाराम गोदारा की मौत हुई। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे लूणाराम डीजल टैंक का दरवाजा बंद कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया। एक पैर टैंक में और दूसरा बाहर रह गया, इसी दौरान टैंक का भारी दरवाजा उसकी गर्दन पर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, और परिजनों ने हादसे की रिपोर्ट श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को सौंप दी है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल