राजस्थान में पड़ेगा कोहरा, शीतलहर की आई चेतावनी, जानें मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी

राजस्थान में पड़ेगा कोहरा, शीतलहर की आई चेतावनी, जानें मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने राजस्थान के 3 जिलों में 72 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरी हवाओं की स्पीड बढ़ने से राजस्थान में शीतलहर और कोहरे का असर भी बढ़ सकता है। इस दौरान सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिलों में ठंड बढ़ेगी। खासतौर पर शेखावाटी क्षेत्र में तापमान गिरने की संभावना है। विभाग के अनुसार ओस गिरने और कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं के असर से 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है। सीकर में सोमवार मध्यरात्रि से हवाओं की गति तेज हो गई और ओस गिरने से नमी भी बढ़ गई। इसका असर सुबह के समय कोहरे के रूप में देखने को मिला, जिससे दृश्यता महज कुछ मीटर रह गई। सीकर और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर कोहरा छाया रहा और वाहन रेंगते हुए चले। मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे के चलते राजस्थान में सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। शेखावाटी क्षेत्र और माउंट आबू में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

पहाड़ी राज्यों में दिसंबर की शुरुआत से बर्फबारी का मौसम बन रहा है। इसके चलते मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने लगी है। मध्य प्रदेश में कल से तापमान और गिर सकता है। इसका असर इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में सबसे ज्यादा रहेगा और सर्दी बढ़ेगी। इससे पहले मंगलवार को भोपाल और इंदौर में न्यूनतम पारा 9 डिग्री से नीचे रहा। राजस्थान में आज से अगले 3 दिन शीतलहर की चेतावनी है। चूरू, झुंझुनूं और सीकर में कोल्डवेव का यलो अलर्ट रहेगा। मंगलवार को सबसे कम तापमान बीकानेर के पास लूणकरणसर में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार