दादी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे दामाद की कार पलटने से मौत

दादी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे दामाद की कार पलटने से मौत

एनएच 148 डी पर मंगलवार सुबह टोपा गांव के पास कार असंतुलित होकर सड़क से उतरकर खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में सवाईमाधोपुर जिले के नीदड़ा गांव निवासी हरिकेश मीणा (50) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी रेखा (45), दोनों पुत्र हिमांशु (8), हर्ष (5) और कार चालक महेंद्र घायल हो गए।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते सवाईमाधोपुर रेफर कर दिया गया। मृतक हरिकेश रेलवे में उदयपुर में गार्ड के पद पर कार्यरत था। उनकी दादी सास की निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वे पत्नी व बच्चों के साथ टैक्सी किराए कर अपने ससुराल नैनवां उपखंड के रघुनाथगंज (नयागांव) आ रहे थे।

नैनवां से तीन किमी पहले ही टोपा गांव के पास कार अचानक असंतुलित होकर खाई में पलट गई। हादसा होते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस से उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल