राजस्थानी लोक कलाकार के बेटे ने की आत्महत्या, सदमे में परिजन

राजस्थानी लोक कलाकार के बेटे ने की आत्महत्या, सदमे में परिजन
जयपुर। राजस्थानी लोक कलाकार पन्या सेपट के बेटे गोदिप मीणा ने खिरणी फाटक के पास आरएस हवेली होटल के कमरे में सोमवार शाम को आत्महत्या कर ली। गोदिप सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अपने एक दोस्त के साथ बैग लेकर होटल पहुंचा था। दोस्त कुछ समय बाद होटल से लौट गया, जबकि गोदिप ने कमरा किराए पर लेकर उसमें प्रवेश किया। शाम को दोस्त आया तो गोदिप ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद होटल कर्मचारियों ने गेट तोड़ा, तब घटना का पता चला। सूचना मिलने पर शाम करीब 7 बजे झोटवाड़ा थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर माहौल गमगीन होने के कारण परिजनों से विस्तृत पूछताछ नहीं की जा सकी। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और जांच की जा रही है। पन्या सेपट ने बताया कि उनका बेटा 2 दिन बाद लंदन जाने वाला था। उन्होंने आशंका जताई कि किसी व्यक्ति की ओर से उनके बेटे को ब्लैकमेल किया जा रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस इस बिंदु को भी जांच में शामिल कर रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार