25 दिसंबर के लिए मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी, जाने कैसा रहेगा मौसम

25 दिसंबर के लिए मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी, जाने कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में कोहरे की चपेट बढ़ती जा रही है और आज से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 23 से 25 दिसंबर के दौरान रात के पारे में लगातार कमी रहने की संभावना जताई गई है। इस अवधि में प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया, जिसके बाद राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला। कई इलाकों में हल्के से मध्यम, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण राजधानी के बाहरी क्षेत्रों में दृश्यता घटकर 10 मीटर तक रह गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के आठ शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं बीकानेर में मंगलवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार