राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट

राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट
जयपुर। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के आगामी चुनावों को अधिक व्यावहारिक और वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप बनाने की दिशा में अहम फैसला लिया है। आयोग ने विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम चुनाव व्यय सीमा को पुनर्निर्धारित करते हुए इसमें वृद्धि की है। इस संबंध में आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि चुनाव प्रचार की लागत में लगातार हो रही वृद्धि और महंगाई को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आयोग समय-समय पर चुनाव व्यय सीमा की समीक्षा करता रहा है, ताकि उम्मीदवार निर्धारित नियमों के भीतर रहते हुए प्रभावी प्रचार कर सकें। वर्ष 2014 और 2019 की तुलना में वर्ष 2025 के लिए अधिकांश पदों पर खर्च सीमा में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। नगर निगम चुनावों में वर्ष 2014 में जहां अधिकतम खर्च सीमा 80 हजार रुपए थी, वहीं 2019 में इसे बढ़ाकर 2 लाख 50 हजार रुपए किया गया। अब वर्ष 2025 के लिए यह सीमा 3 लाख 50 हजार रुपए तय की गई है। नगर परिषद चुनावों में 2014 की 60 हजार रुपए की सीमा 2019 में 1 लाख 50 हजार रुपए हुई थी, जिसे अब बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया गया है। नगर पालिका चुनावों में खर्च सीमा 2014 में 40 हजार रुपए, 2019 में 1 लाख रुपए और अब 2025 में 1 लाख 50 हजार रुपए निर्धारित की गई है।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज नापासर। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायसर स्थित उचित मूल्य की दुकान संचालिका के खिलाफ…

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार जयपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों और उनकी आड़ में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर…

    You Missed

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे