मौसम विभाग की भविष्यवाणी, राजस्थान के इन 5 जिलों में कोल्ड-वेव का अलर्ट

मौसम विभाग की भविष्यवाणी, राजस्थान के इन 5 जिलों में कोल्ड-वेव का अलर्ट
बीकानेर। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के बाद अब उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में सर्दी बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही उत्तरी हवाएं फिर से मैदानी राज्यों में आने लगीं। इस वजह से राजस्थान में एक बार फिर दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की सर्दी का आगाज हो गया है। मौसम विभाग ने आज और कल 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को झुंझुनूं, सीकर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, नागौर में शीतलहर का दौर चलेगा।

यही हाल शुक्रवार को भी रहेगा। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में बुधवार को न्यूनतम तापमान में सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। वहीं 16 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत में घना कोहरा 28-29 दिसंबर को बना रहेगा और तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 2 दिन राज्य में सर्द हवाओं का बहुत असर रहेगा, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जबकि अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला