7500-लीटर नकली घी पकड़ा, होटल की आड़ में चल रही थी फैक्ट्री; नए-साल पर खपाने की थी तैयारी

7500-लीटर नकली घी पकड़ा, होटल की आड़ में चल रही थी फैक्ट्री; नए-साल पर खपाने की थी तैयारी

चूरू। चूरू में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने नकली घी बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पकड़ी है। टीम ने यहां से 7500 लीटर नकली घी पकड़ा है, जिसे नए साल पर खपाने की तैयारी थी। अवैध फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में केमिकल और पैकिंग सामग्री भी जब्त हुई है। AGTF ने कुछ लोगों को डिटेन भी किया है।

सालासर के शोभासर में होटल की आड़ में यह नकली घी बनाया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह पूरी गतिविधि बिना किसी वैधानिक लाइसेंस, बिना खाद्य सुरक्षा मानकों एवं नियमों के संचालित की जा रही थी।

प्रशिक्षु IPS और AGTF प्रभारी अभिजीत पाटिल ने बताया- टीम को सूचना मिली थी कि नए साल पर खपाने के लिए नकली घी बनाया जा रहा है। इस पर टीम ने शोभासर पुलिया के पास नेशनल हाईवे-58 (फतेहपुर से पालनपुर, गुजरात) स्थित एक प्लॉट में दबिश दी, जहां नकली घी तैयार किया जा रहा था।

मौके से घी बनाने वाले केमिकल से भरे 200-200 लीटर के 18 ड्रम, घी पैकिंग के लिए 414 पीपे (टिन) और अन्य केमिकल से भरे 17-18 अतिरिक्त ड्रम बरामद किए। मौके से करीब 7500 लीटर नकली घी जब्त किया गया है। जांच में यह भी पाया गया कि होटल की आड़ में यह अवैध कार्य योजनाबद्ध एवं संगठित तरीके से किया जा रहा था।

पाटिल ने बताया- कार्रवाई के दौरान टीम ने तत्काल खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर रिफाइंड पाम ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और कॉटन सीड ऑयल के सैंपल लिए और जांच के लिए लैब में भेजे। वहीं पाम ऑयल के 336 टिन, सोयाबीन ऑयल के 28 टिन और कॉटन सीड ऑयल के 50 टिन यानि कुल 414 टीन जब्त कर सील किए हैं।

उन्होंने बताया- एजीटीएफ और खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आगे की कार्रवाई की जा रही है। लैब रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ खाद्य मिलावट, धोखाधड़ी और लोगों के जीवन को खतरे में डालने से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। पाटिल ने बताया- अवैध फैक्ट्री से डिटेन किया गया एक व्यक्ति 2022 में भी नकली घी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला