4 बच्चों को छोड़कर चली गई पत्नी, आहत पति ने ससुराल में पहुंचकर खुद को लगाई आग

4 बच्चों को छोड़कर चली गई पत्नी, आहत पति ने ससुराल में पहुंचकर खुद को लगाई आग

अलवर। एक युवक ने शहर के दिल्ली दरवाजा स्थित गंगा मंदिर के पास अपने ससुराल के बाहर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर आग लगा ली। जिससे उसका पूरा शरीर झुलस गया। युवक की पहचान रवि कुमार उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र अमरसिंह जाटव निवासी रणजीत नगर हाल निवासी धूणी नाथ की बगीजी थाना बगड़ तिराहा के रूप में हुई। घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। अखैपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार युवक का शरीर करीब 90 प्रतिशत झुलसा हुआ था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया गया है। थाने के हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह ने बताया कि घटना के दौरान युवक की सास पूरे परिवार के साथ तूलेड़ा अपनी दूसरी बेटी के ससुराल संक्रांति देने के लिए गई हुई थी। जानकारी के अनुसार रवि की पत्नी ज्योति करीब डेढ़ महीने पहले घर छोड़कर कहीं चली गई थी। रवि ने बगड़ तिराहा थाने में उसकी गुमशुदगी मामला दर्ज कराया था। रवि टैम्पो चालक है, उसके चार बच्चे हैं। जिनमें 2 बेटे और 2 बेटियां हैं, उसका सबसे छोटा बेटा 4 साल का है।

  • Related Posts

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सीएसटी (CST) टीम ने गुरुवार को कार्रवाई…

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें बीकानेर। तेजी से बढ़ते साइबर अपराध के मामलों के बीच बीकानेर साइबर पुलिस ने…

    You Missed

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे