करवट लेगा मौसम, राजस्थान में अगले 2 दिन छाएंगे बादल, बारिश होगी या नहीं? जानें मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी

करवट लेगा मौसम, राजस्थान में अगले 2 दिन छाएंगे बादल, बारिश होगी या नहीं? जानें मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी

राजस्थान में मौसम 17 जनवरी से बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में तापमान बढ़ेगा और शीतलहर से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जनवरी को राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इससे शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 22 से 24 जनवरी के बीच सक्रिय हो सकता है, जो फिर से मौसम को प्रभावित करेगा। गुरुवार को जयपुर, बीकानेर, और शेखावाटी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इन इलाकों में कहीं-कहीं शीतलहर और अति शीतलहर का प्रभाव देखा गया। इसके साथ ही, गंगानगर और हनुमानगढ़ में घना कोहरा भी रहा। राजस्थान में रात के तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट देखी गई। 17 शहरों में रात का पारा 5 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। माउंट आबू में सबसे कम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस और फतेहपुर में 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने के साथ शीतलहर से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने राज्यवासियों को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक मौसम में हल्का बदलाव देखने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि अभी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

  • Related Posts

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट राजस्थान में लंबे समय से हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों के…

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन! Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 11 जून 2026 को शुक्र ग्रह का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश एक अत्यंत…

    You Missed

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश