बीकानेर : गमछे से गला घोंट कर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीकानेर : गमछे से गला घोंट कर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीकानेर। जिले की जसरासर थाना पुलिस टीम ने आज क्षेत्र में बीते दिनों गमछे से गला घोंट कर पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आईजी हेमंत कुमार शर्मा, एसपी कावेन्द्र सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा के निर्देशों पर सीओ नोखा जरनैल सिंह के निकट सुपरविजन में जसरासर थानाधिकारी आलोक सिंह की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी माँ का गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हर तकनीकी साक्ष्य को जुटाकर और सूचनाएं संकलित कर आरोपी की तलाश हेतु घटना के आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटैज खंगाले औैर पदचिन्हों से बारीकी से जांच की। जिसके बाद पुलिस ने कई गांवों में पैदल सघानी तलाशी की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नानुराम को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी आलोक सिंह, कांस्टेबल बलवान, शिवप्रकाश, ओमप्रकाश, शंकरलाल, कैलाश, सुमित आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और…

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के गौतम चौक का है। पुलिस ने…

    You Missed

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस