बीकानेर : ट्रक–बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

बीकानेर : ट्रक–बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में हरियासर के पास शुक्रवार रात को ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कपूरीसर निवासी रामनिवास पूनिया के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

  • Related Posts

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह राहु ने आज शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर लिया है. राहु का यह नक्षत्र…

    महंगाई का एक और झटका, सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    महंगाई का एक और झटका, सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है. नई दरों के…

    You Missed

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह

    महंगाई का एक और झटका, सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    महंगाई का एक और झटका, सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    बीकानेर: गारमेंट व्यापारी का 20 मिनट में ही साफ हो गया बैंक बैलेंस, पढ़ें ये खबर

    बीकानेर: गारमेंट व्यापारी का 20 मिनट में ही साफ हो गया बैंक बैलेंस, पढ़ें ये खबर

    सिरफिरे युवक ने विवाहिता पर ब्लेड से किया हमला; गले, कमर और पैर में गंभीर घाव

    सिरफिरे युवक ने विवाहिता पर ब्लेड से किया हमला; गले, कमर और पैर में गंभीर घाव

    बीकानेर: पुलिस से बचने के लिए नहर में कूदा बदमाश, टीम ने पानी में उतरकर दबोचा

    बीकानेर: पुलिस से बचने के लिए नहर में कूदा बदमाश, टीम ने पानी में उतरकर दबोचा

    मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा एक्शन, नकली बीज के खिलाफ प्रदेश के 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

    मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा एक्शन, नकली बीज के खिलाफ प्रदेश के 4 जिलों में एक साथ छापेमारी