हाइवे पर 3 वाहनों की जोरदार टक्कर, पैर पिचक कर कार के अंदर ही फंस गए, 2 की दर्दनाक मौत

हाइवे पर 3 वाहनों की जोरदार टक्कर, पैर पिचक कर कार के अंदर ही फंस गए, 2 की दर्दनाक मौत

सीकर। सीकर-सालासर हाईवे पर गनेड़ी गांव के पास दो कार और एक बाइक की भिड़ंत में दो जनों की मौत हो गई वहीं पांच जने घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि एक कार में सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर उपखंड अधिकारी राजवीर सिंह यादव, तहसीलदार अविनाश, थानाधिकारी रामकिशन यादव मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त वाहनों में घायल लोग बुरी तरह से फंस थेे। जेसीबी की मदद से घायलों को वाहनों से निकाला गया।

थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि कांकरोली के होजाड़ा निवासी शिवकुमार सोनी परिवार के साथ खाटूश्याम व सालासर दर्शनों के लिए आए थे। खाटू दर्शन के बाद परिवार कार से सालासर जा रहे थे। गनेड़ी गांव से निकलते ही सामने से आ रही एक गुजरात नंबर की कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शिवकुमार की गाड़ी से जा भिड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई।

  • Related Posts

    राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: इन 3 वजह से इन उपभोक्ताओं को नहीं मिल सकेगी सस्ती बिजली!

    राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: इन 3 वजह से इन उपभोक्ताओं को नहीं मिल सकेगी सस्ती बिजली! राजस्थान में सौर ऊर्जा उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अब…

    दैनिक राजस्थानी चिराग की खबर का असर पुलिस हुई सक्रिय, नोखा मंडी के सट्टोरियों पर पड़े छापे

    बीकानेर, 13 अप्रैल। दैनिक राजस्थानी चिराग में पिछले कई दिनों से बीकानेर जिले में खुले रूप से चल रहे क्रिकेट सट्टा व हवाला कारोबार को लेकर समाचार प्रकाशित किये गये…

    You Missed

    राजस्थान में तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि, आठ मई तक 15 जिलों में अलर्ट जारी

    राजस्थान में तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि, आठ मई तक 15 जिलों में अलर्ट जारी

    बीकानेर: विकास कार्य ठप, इस विभाग में ठेकेदारों ने जेईएन से की हाथापाई

    बीकानेर: विकास कार्य ठप, इस विभाग में ठेकेदारों ने जेईएन से की हाथापाई

    बीकानेर: नशीले पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई, स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, बाइक जब्त

    बीकानेर: नशीले पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई, स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, बाइक जब्त

    डिग्गी में डूबने से भाई-बहन समेत 3 की मौत, दो परिवार में अब कोई बच्चा नहीं बचा

    डिग्गी में डूबने से भाई-बहन समेत 3 की मौत, दो परिवार में अब कोई बच्चा नहीं बचा

    हॉस्पिटल में डॉक्टर की मौत, रात को ऑपरेशन थिएटर में थी ड्यूटी, सुबह साथियों को फर्श पर पड़े मिले

    हॉस्पिटल में डॉक्टर की मौत, रात को ऑपरेशन थिएटर में थी ड्यूटी, सुबह साथियों को फर्श पर पड़े मिले

    बीकानेर: कल शहर के कई इलाकों में दो से तीन घंटे तक बिजली बंद रहेगी

    बीकानेर: कल शहर के कई इलाकों में दो से तीन घंटे तक बिजली बंद रहेगी