भाई की शादी से दो दिन पहले 2 चचेरे भाइयों की मौत, बेकाबू कार ने मारी टक्कर

भाई की शादी से दो दिन पहले 2 चचेरे भाइयों की मौत, बेकाबू कार ने मारी टक्कर

लालसोट। कोथून-लालसोट नेशनल हाईवे पर लाडपुरा पुलिया के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने पीछे से टक्कर मारते हुए दोनों युवकों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार टोंक जिले के दतवास क्षेत्र के जगसरा गांव निवासी श्रीराम मीणा (25) पुत्र रोशनलाल मीणा और विराट मीणा (20) पुत्र शंकरलाल मीणा बाइक से लालसोट की ओर जा रहे थे। लाडपुरा पुलिया से कुछ दूरी पहले पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और कार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हैड कांस्टेबल सीताराम गुर्जर ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग राजस्थान के टोंक में नेशनल हाईवे 52 पर शनिवार को ट्रक की टक्कर से तेल से…

    बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, चपेट में आया बुजुर्ग, गंभीर रूप से घायल

    बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, चपेट में आया बुजुर्ग, गंभीर रूप से घायल बीकानेर। बीकानेर में चाइनीज मांझे के कहर से एक बुजुर्ग चपेट में आकर गंभीर रूप से…

    You Missed

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग

    बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, चपेट में आया बुजुर्ग, गंभीर रूप से घायल

    बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, चपेट में आया बुजुर्ग, गंभीर रूप से घायल

    भाई की शादी से दो दिन पहले 2 चचेरे भाइयों की मौत, बेकाबू कार ने मारी टक्कर

    भाई की शादी से दो दिन पहले 2 चचेरे भाइयों की मौत, बेकाबू कार ने मारी टक्कर

    बीकानेर: शराब के आदी युवक ने उठाया खौफनाक कदम

    बीकानेर: शराब के आदी युवक ने उठाया खौफनाक कदम

    बीकानेर : इस क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर : इस क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर : ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर : ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक को किया गिरफ्तार