सड़क हादसे में दक्षिण भारत के फिल्म निर्माता-व्यवसायी की मौत

सड़क हादसे में दक्षिण भारत के फिल्म निर्माता-व्यवसायी की मौत

पाली। राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर झूंठा गांव के समीप मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दक्षिण भारत के जाने-माने फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं व्यवसायी 76 वर्षीय बक्ताराम चौधरी की मौत हो गई। बक्ताराम दक्षिण भारत में आर.बी. चौधरी के नाम से प्रसिद्ध थे। हादसे में उनके साथ कार चालक गौतम सीरवी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार रिसाणिया सोजतरोड हाल चैन्नई निवासी बक्ताराम सीरवी अपने भतीजे के साथ लिलाम्बा गांव में एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान झूंठा गांव के पास अचानक सड़क पर गोवंश आने से उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी की बक्ताराम की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।

चेन्नई में होगा अंतिम संस्कार
सूचना पर रायपुर थाने के सहायक उपनिरीक्षक मनोहरलाल खोजा मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सुपुर्द कर दिया। पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए चेन्नई ले जाया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

  • Related Posts

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ में एक बार फिर सड़क हादसा हो…

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में भर्ती पिता के जल्द स्वस्थ होने की मन्नत लेकर…

    You Missed

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान