बीकानेर हत्याकांड: पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 1230 KM दूर बिहार से पति गिरफ्तार

बीकानेर हत्याकांड: पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 1230 KM दूर बिहार से पति गिरफ्तार

बीकानेर। बीकानेर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के बाद आरोपी करीब 1230 किलोमीटर दूर भाग गया था, लेकिन पुलिस ने चार दिन तक लगातार पीछा कर उसे दबोच लिया। जानकारी के अनुसार मामला 30 अप्रैल का है। टेचरी फांटा क्षेत्र स्थित रोही किशनायत में एक फर्म हाउस के कुएं से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कुएं से एक महिला का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान 25 वर्षीय अंशु के रूप में हुई। शुरुआत में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन बाद में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामला हत्या का निकला। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया।

पति ही निकला हत्यारा
जांच में सामने आया कि आरोपी छोटू कुमार, बिहार के समस्तीपुर का निवासी और मृतका का पति है। दोनों के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था और महिला अलग रह रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी बहला-फुसलाकर अंशु को अपने साथ ले गया और 14 अप्रैल को उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी मृतका की बच्ची को साथ लेकर फरार हो गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया और सिम कार्ड भी रास्ते में फेंक दिया। इसके बाद वह जयपुर, अहमदाबाद, सूरत और मुंबई सहित कई शहरों में लगातार ठिकाने बदलता रहा। आखिर में वह बिहार पहुंच गया।
10 हजार का इनामी था आरोपी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी का लगातार पीछा किया। चार दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है और मामले के अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ जारी है।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा