शवयात्रा से पहले महिला की चलने लगी सांसें, मृत मानकर रातभर रोते रहे परिजन

शवयात्रा से पहले महिला की चलने लगी सांसें, मृत मानकर रातभर रोते रहे परिजन

अलवर में मंगलवार रात एक 70 वर्षीय महिला की सांसें धीमी पड़ गई। परिजनों ने मृत मानकर महिला की बॉडी को चारपाई से उतारकर जमीन पर रख दिया। रिश्तेदारों को भी मौत की सूचना दे दी गई। रातभर परिजन रोते रहे। बुधवार की सुबह अंतिम यात्रा की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी बीच महिला की बॉडी में हलचल हुई तो परिजन उसे लेकर दौसा जिला हॉस्पिटल पहुंचे। यहां इलाज के बाद महिला की तबीयत में सुधार है और फिलहाल वह स्वस्थ है। मामला अलवर जिले के अजबगढ़ इलाके का है। अजबगढ की रहने वाली चमेली देवी की मंगलवार रात को अचानक तबीयत अचानक बिगड़ी और शरीर में कोई हलचल नहीं रही। काफी देर तक शरीर में कोई मूवमेंट न होने पर परिजनों ने उन्हें मृत मान लिया। परिजनों ने महिला की बॉडी को चारपाई से उतारकर जमीन पर लिटा दिया। मौत की सूचना मिलते ही अंतिम दर्शन के लिए रिश्तेदारों के गांव पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह होते ही शवयात्रा निकालने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान चमेली देवी के पैरों में हलचल हुई तो लोग सन्न रह गए। घटना के बाद परिजन बुजुर्ग महिला को दौसा जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी यूनिट में महिला का इलाज शुरू किया गया।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा