12 मनचले गिरफ्तार, सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों पर दबोचा

12 मनचले गिरफ्तार, सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों पर दबोचा

हनुमानगढ़ पुलिस ने शहर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष डिकॉय ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से अभद्रता और फब्तियां कसने वाले मनचलों को रंगे हाथों पकड़ा। अभियान के तहत करीब 12 युवकों को शांति भंग की आशंका में हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर के मॉल, सिटी सेंटर, पार्क और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाना और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसना था। एएसपी अरविंद के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष रणनीति अपनाई। महिला अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया। पुलिस टीम में महिला थाना प्रभारी रजनदीप कौर, एसआई संतोष ढाका, ज्योति कडवासरा, चूंका और एएसआई गायत्री चौधरी के साथ कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और विभिन्न थानों की महिला पुलिसकर्मी शामिल थीं।

कार्रवाई के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने सामान्य नागरिकों की तरह सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रखी। जैसे ही कुछ युवक महिलाओं और छात्राओं पर फब्तियां कसते या अभद्र हरकतें करते दिखे, पुलिस टीम ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से शहर के मनचलों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के खिलाफ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    बीकानेर में अब महज इतने दिन का ही बचा पानी का स्टॉक, आधा शहर टैंकरों के भरोसे

    बीकानेर में अब महज इतने दिन का ही बचा पानी का स्टॉक, आधा शहर टैंकरों के भरोसे बीकानेर। नहरबंदी 10 मई को खत्म होने के बाद भी बीकानेर शहर पर…

    380 विकेट, 10 हजार से ज्यादा रन, आईपीएल के बीच इस ऑलराउंडर ने अचानक लिया र‍िटायरमेंट

    380 विकेट, 10 हजार से ज्यादा रन, आईपीएल के बीच इस ऑलराउंडर ने अचानक लिया र‍िटायरमेंट मुंबई। आईपीएल 2026 के बीच इंग्लैंड के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर ल‍ियाम डाउसन (Liam Dawson)…

    You Missed

    बीकानेर में अब महज इतने दिन का ही बचा पानी का स्टॉक, आधा शहर टैंकरों के भरोसे

    बीकानेर में अब महज इतने दिन का ही बचा पानी का स्टॉक, आधा शहर टैंकरों के भरोसे

    380 विकेट, 10 हजार से ज्यादा रन, आईपीएल के बीच इस ऑलराउंडर ने अचानक लिया र‍िटायरमेंट

    380 विकेट, 10 हजार से ज्यादा रन, आईपीएल के बीच इस ऑलराउंडर ने अचानक लिया र‍िटायरमेंट

    शनि जयंती पर बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी उपलब्धि!

    शनि जयंती पर बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी उपलब्धि!

    12 मनचले गिरफ्तार, सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों पर दबोचा

    12 मनचले गिरफ्तार, सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों पर दबोचा

    बज्जू के वन क्षेत्र में फिर भड़की आग: दस दिनों में पांचवीं घटना से ग्रामीणों में रोष

    बज्जू के वन क्षेत्र में फिर भड़की आग: दस दिनों में पांचवीं घटना से ग्रामीणों में रोष

    प्रॉपर्टी डील के बहाने दंपती को बनाया बंधक:48 लाख रुपए वसूले

    प्रॉपर्टी डील के बहाने दंपती को बनाया बंधक:48 लाख रुपए वसूले