श्रीकोलायत में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत

श्रीकोलायत में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत

बीकानेर जिले के श्रीकोलायत क्षेत्र के बज्जु थाना इलाके से गुरुवार रात बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। ग्रांधी गांव में डिग्गी में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवतियां खेतूराम मेघवाल की बेटियां थीं। तीनों बहनों की उम्र क्रमशः 23 वर्ष, 19 वर्ष और 15 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक बहन को डूबता देख दूसरी उसे बचाने के लिए डिग्गी में उतरी। इसके बाद तीसरी बहन भी दोनों को बचाने के प्रयास में पानी में चली गई। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में डूब गईं और दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बज्जु थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को डिग्गी से बाहर निकाला गया। बाद में शवों को बज्जु अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया यही माना जा रहा है कि तीनों बहनें एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में डिग्गी में डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

  • Related Posts

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद हनुमानगढ़ के रावतसर में बसों के समय को लेकर चल रहे विवाद…

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देशी कट्टे के साथ एक को गिरफ्तार किया…

    You Missed

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, तीन पर 5-5 हजार का इनाम

    बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, तीन पर 5-5 हजार का इनाम

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त