बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर
बीकानेर। जिले के अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर कैपमॉर एफएक्स ऑनलाइन ठगी मामले में गवाही देकर लौट रहे कर्नाटक के लोगों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में घटना के दो दिन बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि पुलिस के पास उस फॉर्च्यूनर गाड़ी के नंबर भी मौजूद हैं, जिसमें सवार होकर बदमाश आए थे और पीड़ितों के साथ मारपीट की थी। मामला रविवार रात का है। करोड़ों रुपए की ऑनलाइन ठगी से जुड़े बहुचर्चित कैपमॉर एफएक्स प्रकरण में कर्नाटक के कुछ लोग श्रीगंगानगर में न्यायालय में गवाही देकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर रानीसर के पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उनका पीछा किया और रास्ता रोक लिया। पीड़ितों के अनुसार गाड़ी में सवार तीन-चार बदमाश नीचे उतरे और लाठियों से उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराए लोग अपनी गाड़ी वापस मोड़कर अरजनसर की तरफ भागे, लेकिन बदमाश लगातार पीछा करते रहे।

जान बचाने के प्रयास में पीड़ित अरजनसर रेलवे फाटक तक पहुंचे, लेकिन वहां फाटक बंद मिला। इसके बाद वे गाड़ी को कच्चे रास्ते पर ले गए। आगे रास्ता बंद होने पर पीड़ित गाड़ी छोड़कर खेतों में छिप गए। बाद में सूचना मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार कैपमॉर एफएक्स कंपनी के खिलाफ गत वर्ष श्रीगंगानगर में करोड़ों रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज हुआ था। आरोप है कि कंपनी ने कर्नाटक के लोगों से करीब चार से पांच करोड़ रुपए की ठगी की थी। हाल ही पुलिस द्वारा मामले में एफआर लगाए जाने से असंतुष्ट परिवादी न्यायालय में गवाही देने पहुंचे थे। कर्नाटक निवासी कटप्पा की ओर से तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। हमलावरों ने चेहरे ढक रखे थे। पुलिस ने संदिग्ध फॉर्च्यूनर के नंबर ट्रेस कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि घटना के दो दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की