मौसम विभाग का अलर्ट, राजस्थान में 5 दिन चलेगी तेज धूलभरी हवाएं! जानें कब होगी प्री-मानसून बारिश?

मौसम विभाग का अलर्ट, राजस्थान में 5 दिन चलेगी तेज धूलभरी हवाएं! जानें कब होगी प्री-मानसून बारिश?
जयपुर। राजस्थान में अब मौसम का मिजाज बदल रहा है। मई माह में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग की अभी अभी नई भविष्यवाणी आई है। जिसके तहत राजस्थान के पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी हिस्सों में आगामी 4-5 दिन 20-30 KMPH की गति से तेज धूलभरी हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। वैसे मौसम विभाग ने 19 मई को 19 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इन शहरों का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना है। वहीं मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान के मेवाड़ और आस-पास के क्षेत्रों में 28 मई के बाद प्री-मानसून बारिश की संभावना है। जिससे जनता को गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में मौसम अपडेट के अनुसार वर्तमान में राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारतीय मानसून की दक्षिण-पूर्वी शाखा अंडमान सागर के रास्ते अंडमान-निकोबार के सभी प्रमुख 572 द्वीपों पर बरसते हुए बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर चुकी है। मेवाड़-वागड़ और आसपास के क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी से उठने वाले मानसून की प्री-बारिश 28 मई के बाद होने की संभावना है, जिसके बाद ही गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की