एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट, भाई-बहन की मौत, गैस भरते समय हुआ हादसा

एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट, भाई-बहन की मौत, गैस भरते समय हुआ हादसा
डीग जिले के कामां इलाके में LPG सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग में एक परिवार के 7 लोग झुलस गए। इनमें से दो बच्चों (भाई-बहन) की मौत हो गई। हादसा डीग रोड पर बस स्टैंड के सामने कोल्ड ड्रिंक के एक गोदाम में मंगलवार शाम 5 बजे हुआ। 2 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, झुलसे हुए सभी लोगों को भरतपुर के RBM हॉस्पिटल लेकर गए। यहां एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी 6 लोगों को जयपुर रेफर किया गया। जयपुर के SMS हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही एक और बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार हादसे के समय मनमोहन गाड़ियों में गैस भर रहा था। इसी दौरान एक सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया और आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आग की लपटें सीधे ऊपर बने मकान तक पहुंच गईं। उस समय भगवान सिंह भी घर आया हुआ था और दोनों परिवार के सदस्य मकान में मौजूद थे।

  • Related Posts

    सड़क हादसा: रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर, 10 लोग घायल

    सड़क हादसा: रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर, 10 लोग घायल बीकानेर। रोड़वेज बस और ट्रक में भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना अनूपगढ़ के नेशनल हाईवे…

    बीकानेर: नहर में डूबने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की

    बीकानेर: नहर में डूबने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के भादवा गांव में नहर में डूबने से एक व्यक्ति…

    You Missed

    सड़क हादसा: रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर, 10 लोग घायल

    सड़क हादसा: रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर, 10 लोग घायल

    बीकानेर: नहर में डूबने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की

    बीकानेर: नहर में डूबने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की

    इस जगह सोलर पैनल की चपेट में आए दादा-पोते, बुजुर्ग की मौत

    इस जगह सोलर पैनल की चपेट में आए दादा-पोते, बुजुर्ग की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, दो लोगों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, दो लोगों की मौत

    40 साल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द होने पर डॉक्टर पत्नी के साथ चेकअप करवाने पहुंचे

    40 साल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द होने पर डॉक्टर पत्नी के साथ चेकअप करवाने पहुंचे

    बीकानेर: स्कार्पियों को घेरकर कैंपर से मारी टक्कर, मारपीट करने का आरोप

    बीकानेर: स्कार्पियों को घेरकर कैंपर से मारी टक्कर, मारपीट करने का आरोप