बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीएसटी व मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, लंबे समय से थे फरार

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीएसटी व मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, लंबे समय से थे फरार

बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठÓ के तहत बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीएसटी टीम और पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ तस्करी और आर्म्स एक्ट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान की मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और वृत्ताधिकारी नगर अनुज डाल के सुपरविजन में की गई।

थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला एवं डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सुनिल विश्नोई वर्ष 2024 से आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार चल रहा था।

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें श्यामलाल कस्यां निवासी सर्वोदय बस्ती, सुनिल बिश्नोई निवासी राजीव नगर, सौफिन पुत्र कुदरत अली तथा मोहम्मद नवाज पुत्र मतलूब हुसैन निवासी सर्वोदय बस्ती शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार चारों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला, डीएसटी टीम प्रभारी विश्वजीतसिंह, सुरेश कुमार भादु, महावीर सिंह सउनि डीएसटी टीम, दीपक यादव एएसआई साईबर सैल, वासूदेव हैडकानि डीएसटी टीम, लाखाराम एचसी पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद, बलबीरसिंह एचसी पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद, सतीश कुमार एचसी पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद, पंकज कानि पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद, छगनलाल कानि पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर, देवेन्द्र कानि डीसटी टीम, सुर्यप्रकाश कानि डीएसटी टीम, श्रीराम कानि डीएसटी टीम, राजेन्द्र डीआर डीएसटी टीम शामिल रहे।

  • Related Posts

    बीकानेर: होटल में छापे जा रहे थे हजारो नकली नोट, पुलिस ने छापा मार चार लोगो को दबोचा

    बीकानेर: होटल में छापे जा रहे थे हजारो नकली नोट, पुलिस ने छापा मार चार लोगो को दबोचा बीकानेर। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नकली करेंसी के खिलाफ पुलिस…

    बीकानेर: बीकानेर में कल सुबह 7 से 10 बजे तक इन क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर: बीकानेर में कल सुबह 7 से 10 बजे तक इन क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली बीकानेर। बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के अति आवश्यक रख-रखाव के…

    You Missed

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीएसटी व मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, लंबे समय से थे फरार

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीएसटी व मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, लंबे समय से थे फरार

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स

    बीकानेर: होटल में छापे जा रहे थे हजारो नकली नोट, पुलिस ने छापा मार चार लोगो को दबोचा

    बीकानेर: होटल में छापे जा रहे थे हजारो नकली नोट, पुलिस ने छापा मार चार लोगो को दबोचा

    पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना

    पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना

    बीकानेर: बीकानेर में कल सुबह 7 से 10 बजे तक इन क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर: बीकानेर में कल सुबह 7 से 10 बजे तक इन क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर: इस जगह आइस फैक्ट्री, भोजनालय और मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई, एक्सपायर सामग्री करवाई नष्ट

    बीकानेर: इस जगह आइस फैक्ट्री, भोजनालय और मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई, एक्सपायर सामग्री करवाई नष्ट