बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार रात मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। भीनासर स्थित कुम्हारों के मोहल्ले में घर के बाहर खड़े एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पेट में चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने देर रात उसका ऑपरेशन किया। पुलिस के अनुसार, कुम्हारों का मोहल्ला निवासी बबलू सोमवार रात अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान शिवलाल अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में

आरोप है कि विवाद के दौरान एक आरोपी ने बबलू के पेट में चाकू से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक के पेट में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों ने देर रात उसका ऑपरेशन कर टांके लगाए। उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकीय निगरानी में उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर 1.25 लाख…

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन जयपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार ने बीमा…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: घर का गेट तोड़कर घुसे हमलावर, युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

    बीकानेर: घर का गेट तोड़कर घुसे हमलावर, युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

    बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

    बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

    बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल

    बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल