बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

बीकानेर। वन्यजीव प्रेमियों और बीकानेर के आमजन के लिए एक अच्छी खबर है। कभी बीछवाल क्षेत्र की शान रहे कृष्ण मृग (काले हिरण) की अब घर वापसी होगी। इन्हें कुछ साल पहले चूरू के तालछापर अभयारण्य भेज दिया गया था। नगर निगम सुजानदेसर के पास करीब 200 बीघा जमीन काले हिरणों के लिए सुरक्षित करने की बड़ी योजना पर काम कर रहा है। अगर यह प्रोजेक्ट धरातल पर उतरता है तो आने वाले समय में काले हिरणों के झुंड एक बार फिर बीकानेर में कुलांचें भरते नजर आएंगे। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए करीब 3 से 4 करोड़ रुपए का बजट खर्च होने का अनुमान है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी इस प्रोजेक्ट में विशेष रुचि ले रहे हैं। उनकी मंशा है कि सुजानदेसर के आसपास का यह पूरा इलाका काले हिरणों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास के रूप में तेजी से पनपे। नगर निगम इस पूरे 200 बीघा क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए मजबूत तारबंदी कराएगा। साथ ही हिरणों के पसंदीदा भोजन सेवण घास उगाने और उनके लिए पानी का पुख्ता इंतजाम करने की तैयारी भी की जा रही है।

दरअसल बीछवाल क्षेत्र में आधुनिक बायोलॉजिकल पार्क (जैविक उद्यान) विकसित किया जा रहा है। इस पार्क में आने वाले समय में पैंथर्स, शेर और बाघ जैसे मांसाहारी जीवों को लाने के प्रयास चल रहे हैं। चूंकि सुजानदेसर शहर का बिल्कुल दूसरा कोना है और वहां का माहौल इनके अनुकूल है इसलिए नगर निगम अब इस नई जगह को काले हिरणों के लिए रिजर्व करने जा रहा है।

  • Related Posts

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें जयपुर के खोह नागोरियान के रिहायशी इलाके में संचालित पटाखा…

    तेज रफ्तार बोलेरो बिजली के पोल से टकराई, शराब की बोतलें मिलने से मचा हड़कंप

    तेज रफ्तार बोलेरो बिजली के पोल से टकराई, शराब की बोतलें मिलने से मचा हड़कंप जयपुर के झालाना (जेएलएन मार्ग) क्षेत्र में मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे बाद एक तेज…

    You Missed

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

    तेज रफ्तार बोलेरो बिजली के पोल से टकराई, शराब की बोतलें मिलने से मचा हड़कंप

    तेज रफ्तार बोलेरो बिजली के पोल से टकराई, शराब की बोतलें मिलने से मचा हड़कंप

    बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

    बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

    कार में मिली बैंक मैनेजर की लाश, तलाश कर रहे परिजनों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर देखा

    कार में मिली बैंक मैनेजर की लाश, तलाश कर रहे परिजनों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर देखा

    राजस्थान में आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

    राजस्थान में आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम