बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार
बीकानेर। बीते दिनों नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देशन में नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनियां की टीम ने की है। इस सम्बंध में 9 जून को इरफान चौहान ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि रात को वह बाइक से मोईन खान के घर आगे पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसके पर हमला कर दिया। जान से मारने की नियत से चाकू से उस पर वार किया। इस हमले में उसके हथेली से चाूक कट गया और अन्य आरोपी ने पीठ में चाकू घोप दिया। परिवादी ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने चाकूओं से कई वार किए और सरिये से हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सोहिन खान पुत्र मुखत्यार अली निवासी सोनगिरी कुंआ क्षेत्र को गिरफ्तार किया है। जिससे वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार चाकू बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से मामले को लेकर पुछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पूनियां, कोहरसिंह, अजय कुमार, कपिल कुमार, पुरूषोतम, शीशराम, प्रदीप, प्रहलाद राम, भवानी सिंह शामिल रहें।

  • Related Posts

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां जयपुर। राजस्थान में मंगलवार को चार हादसों में चार परिवारों पर कहर टूटा। बारां जिले के…

    बीकानेर: इस जगह सड़क हादसा, आधा दर्जन हुए घायल

    बीकानेर: इस जगह सड़क हादसा, आधा दर्जन हुए घायल बीकानेर। दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो…

    You Missed

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    बीकानेर: इस जगह सड़क हादसा, आधा दर्जन हुए घायल

    बीकानेर: इस जगह सड़क हादसा, आधा दर्जन हुए घायल

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता