जम्मू-कश्मीर, लद्दाख की हवा राजस्थान में बढ़ाएगी ठंड, इतने दिन बाद गिरेगा तापमान

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख की हवा राजस्थान में बढ़ाएगी ठंड, इतने दिन बाद गिरेगा तापमान

जयपुर। राजस्थान में जल्दी ही ठंड अपना तेवर दिखानी वाली है। तीन दिन बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से चलने वाली हवा यहां असर दिखाएगी और पारा तेजी से गिरेगा। इससे प्रदेश के कई शहरों का तापमान 5 डिग्री तक नीचे आ सकता है। उधर, पिछले 24 घंटे में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, अलवर, करौली सहित 12 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। उधर, सीकर में आज (शनिवार) न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था, जो आज 5.3 डिग्री दर्ज किया गया है। है। सुबह हल्की धुंध छाई रही।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

3-4 दिसंबर से बढ़ेगी सर्दी
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक- वर्तमान में एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के एरिया पर आ गया है। इस सिस्टम के असर से इन राज्यों में आज और कल (रविवार) हल्की बारिश और कहीं-कहीं बर्फबारी होगी। इस सिस्टम के आगे जाने के बाद 3-4 दिसंबर से राज्य में उत्तरी हवा चलनी शुरू होगी। इससे यहां के तापमान में बड़ी गिरावट होगी। तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएंगे। इसी के साथ तेज सर्दी की शुरुआत भी हो जाएगी।

  • Related Posts

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल बीकानेर। नोखा क्षेत्र में गुरूवार को एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। जिसमें नौ लोग…

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के द्वारा जिले में जिले में अवैध मादक पदार्थों…

    You Missed

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट