महिला सहित अन्य ने ब्लैकमेल कर धमकाते हुए हड़प लिए लाखों रुपए
हनुमानगढ़। ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने के मामले में टाउन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया। चक 15 आरपी लखुवाली के रामगोपाल पुत्र रामनारायण बिश्नोई ने पुलिस को बताया कि सद्दाम हुसैन, जैतुना, अब्दुल खालिक निवासी लखुवाली व एक अन्य महिला ने उसे धमकाते हुए ब्लैकमेल कर 10.50 लाख रुपए हड़प लिए।




