शहर में इस जगह कार के अंदर मिला रेजिडेंट डॉक्टर का शव, मेडिकल कॉलेज में कर रहा था पढ़ाई

शहर में इस जगह कार के अंदर मिला रेजिडेंट डॉक्टर का शव, मेडिकल कॉलेज में कर रहा था पढ़ाई

जयपुर के आदर्श नगर इलाके में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज के एक रेजिडेंट डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार का पेट्रोल खत्म होने के कारण एसी बंद हो गया था, जिससे भीषण गर्मी और दम घुटने की वजह से डॉक्टर की जान चली गई। हादसे का शिकार हुए 37 वर्षीय डॉक्टर संदीप कुमार शर्मा झुंझुनूं के उदयपुरवाटी के रहने वाले थे। वह जयपुर के प्रतिष्ठित SMS मेडिकल कॉलेज में स्किन डिपार्टमेंट में फर्स्ट ईयर के छात्र थे।

आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार, यह घटना बर्फखाना के पास की है। प्रथमदृष्टया जांच और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर संदीप ने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में उन्होंने दोपहर के वक्त सड़क किनारे अपनी कार खड़ी की, एसी ऑन किया और ड्राइवर सीट पर ही सो गए। आसपास के लोगों ने बताया कि कार करीब 5 घंटे से वहीं खड़ी थी। सोते समय अचानक कार का पेट्रोल खत्म हो गया, जिससे इंजन और एसी दोनों बंद हो गए। बंद और पूरी तरह लॉक कार के अंदर भीषण गर्मी और ऑक्सीजन की कमी के कारण डॉक्टर का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की