बीकानेर में इस जगह सरपंच की मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण चढ़े पानी की टंकी पर
बीकानेर। सीवरेज बिछाने को लेकर हंगामा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर सीवरेज बिछाने, घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए चार ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गए। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गयी। लगातार लोग नीचे से समझाईश भी करते रहें लेकिन पानी की टंकी पर चढ़े लोग टस से मस नहीं हुआ है। आरोप है कि स्थानीय सरपंच द्वारा सीवरेज बिछाने के दौरान मनमानी की जा रही है साथ ही घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पांचू पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची है ।बताया जा रहा है कि टंकी पर चढ़े लोगों का कहना है कि सरपंच द्वारा सीवरेज को गलत ढ़ंग से बिछवाया जा रहा है साथ ही इसमें घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।




