बीकानेर: 72 वर्षीय पिता पर बेटे का हमला, लोहे के सरिये से मारपीट का आरोप

बीकानेर: 72 वर्षीय पिता पर बेटे का हमला, लोहे के सरिये से मारपीट का आरोप

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही पुत्र पर लोहे के सरिये से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मोटर मार्केट निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग ने रिपोर्ट में बताया कि वह नागौर रोड स्थित अपने मकान में रहता है। उसका बड़ा पुत्र कैलाश आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि 1 जुलाई की रात करीब 11 बजे कैलाश लोहे का सरिया लेकर आया और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।

पीडि़त ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि आरोपी पुत्र पहले भी तीन बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। उन घटनाओं की शिकायत भी पुलिस में की गई थी, लेकिन इसके बावजूद उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। नोखा पुलिस ने बुजुर्ग की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी कैलाश की तलाश शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार