बीकानेर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, दो लोगों की मौत
बीकानेर. देर रात बीकानेर में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ओवर स्पीड अनियंत्रित फोर्च्यूनर ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की स्कूटी के दो टूकडे हो गए। इस दौरान फोर्चुनर सड़क पर कई बार पलटी। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देर रात बीकानेर शहर के जयनारायण व्यास कालोनी थाना इलाके में हुआ।




