इस जगह सोलर पैनल की चपेट में आए दादा-पोते, बुजुर्ग की मौत

इस जगह सोलर पैनल की चपेट में आए दादा-पोते, बुजुर्ग की मौत
जैसलमेर. जैसलमेर में तेज हवाओं के साथ आई बारिश एक हंसते-खेलते परिवार को गमगीन कर दिया। अपने दो छोटे-छोटे पोतों को लेकर घर से बाहर निकले बुजुर्ग के ऊपर गांधी कॉलोनी में एक होटल की छत पर लगा सोलर पैनल तेज हवा में उखडकऱ आ गिरा। स्कूटी से गुजर रहे खत्री पाड़ा निवासी सौभाग्यमल खत्री उर्फ सुभाष (करीब 60) पुत्र नखतमल और उनके दो पोते संयम (4) व वंश (2) इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद सौभाग्यमल खत्री की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रिम इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया। सोलर प्लेटों की मार से सडक़ पर खड़ी एक गाय की भी मौत हो गई। इससे पहले लोगों ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। रविवार सुबह सौभाग्यमल खत्री के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा गया। जिनका शाम के समय समाज के श्मशान स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। खत्री समाज के अधिकांश लोगों ने प्रतिष्ठान बंद रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लोहे के पैनल की चपेट में आए
जानकारी के अनुसार तेज हवा में उड़ कर आए सोलर प्लेट के लोहे के पैनल सौभाग्यमल खत्री के ऊपर गिर गए। इससे उनके जबड़े और सिर में गंभीर चोटें आई और शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी चोटें भी लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके दोनों पोतों को जवाहिर चिकित्सालय से जोधपुर रेफर कर दिया गया। जहां एम्स में उनका उपचार किए जाने की सूचना है। इस हादसे में सडक़ किनारे खड़ी एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पहले मौके और बाद में अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

  • Related Posts

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से होटल के बाहर खड़ा टैंकर होटल में घुस…

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की ब्रांच में…

    You Missed

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत