सड़क हादसा: रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर, 10 लोग घायल

सड़क हादसा: रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर, 10 लोग घायल

बीकानेर। रोड़वेज बस और ट्रक में भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना अनूपगढ़ के नेशनल हाईवे की है। जहां पर रोड़वेज बस और ट्रक की भिड़ंत में दस लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने घायलों को निजी अस्पताल और राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार अनूपगढ़ डिपो की बस अनूपगढ़ की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक घड़साना पुल से उतरकर रायसिंहनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रक चालक राजुराम (पुत्र कुम्भाराम, निवासी बीकानेर) को गंभीर हालत में अनूपगढ़ अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया।
इसके अलावा रामकुमार, कविता, और अन्य कई घायलों को भी प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया या छुट्टी दे दी गई। हल्की चोट लगने पर 9 वर्षीय बच्ची रमन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में महेंद्र, अंजू, मुनीराम, शिव प्रकाश, रोशनी और बनवारी सहित कई लोग घायल हुए, जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में किया गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार