बीकानेर: नहर में डूबने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की

बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के भादवा गांव में नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संबंध में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, भादवा निवासी मुलाराम पुत्र पूराराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका 45 वर्षीय पुत्र गोर्धनराम खेत में पशु चराने गया था। प्यास लगने पर वह नहर में पानी पीने गया, जहां पैर फिसलने से वह नहर में गिरकर डूब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस संबंध में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच महेश कुमार कर रहे हैं।

  • Related Posts

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से होटल के बाहर खड़ा टैंकर होटल में घुस…

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की ब्रांच में…

    You Missed

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत