बीकानेर: जहरीले बर्तन से पानी पीने पर व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

बीकानेर: जहरीले बर्तन से पानी पीने पर व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में जहरीले पदार्थ वाले बर्तन से पानी पी लेने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना 3 जुलाई को परिवादी के खेत में हुई। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में इस्ताक अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि मुखत्यार अली खेत में काम कर रहा था। इस दौरान खेत में मोठ की बुवाई के लिए बीज तैयार किए जा रहे थे, जिनमें जहरीला रसायन मिलाया गया था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान प्यास लगने पर मुखत्यार अली ने अनजाने में उसी बर्तन से पानी पी लिया, जिसमें जहरीला मिश्रण था। जहरीले पदार्थ के शरीर में पहुंचने से उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर घटना को हादसा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार