बीकानेर: ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के साथ हुई घटना के आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर, पुलिस को अभी तक नहीं मिला कोई इनपुट

बीकानेर: ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के साथ हुई घटना के आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर, पुलिस को अभी तक नहीं मिला कोई इनपुट

राजस्थानी चिराग। बीकानेर में एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के साथ शनिवार को अपहरण और फिरौती के मामले में बीछवाल पुलिस दो दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। पुलिस की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में छानबीन कर रही है लेकिन कोई बड़ा इनपुट पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

 पिता को गाड़ी सहित बंदी बना मांगी थी लाखो की फिरौती

शनिवार शाम को बीछवाल थाना क्षेत्र में स्थित करणी इंडस्ट्रियल एरिया से एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक रामरख जाट को तीन बदमाश जबरन उठाकर ले गए। रामरख की कनपटी पर पिस्तौल रखकर ये लोग जबरन एक वाहन में ले गए। बाद में रामरख के बेटे अनोपाराम को फोन करके कहा कि घर में जितना भी सोना और नगदी है, वो लेकर आएं। घबराकर बेटा सोने के गहने लेकर पहुंचा। बदमाश गाड़ी चलाकर उसे गांधी नगर के पास रजिस्ट्रार ऑफिस से गंगानगर चौराहे होकर उसे भीम नगर ले गए। जहां बेटे ने उसे सोने का बाजूबंद, गले की ठुसी, कानों के झुमके और अन्य गहनों की पोटली सौंप दी। बदमाशों ने गहनों की पोटली लेने के बाद रामरख को कोलायत रोड पर छोड़ दिया।

बेटे से वीडियो कॉल पर पिता का अपहरण कर मांगी थी फिरौती

इस दौरान उसके बेटे अनोपाराम को वीडियो कॉल किया गया और वीडियो कॉल बंद नहीं करने की चेतावनी दी गई। अनोपाराम ने सावधानी से दूसरे कॉल से बात करके अपने चाचा केशुराम को सूचना दी। केशुराम ने पुलिस को सूचना दी। नाकेबंदी भी हुई लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने अब तक इस मामले में कोई इनपुट हाथ नहीं लगा है। मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। अलग-अलग टीम गठित करके सभी को अलग-अलग दिशाओं में काम करने के निर्देश् दिए गए हैं

इसे भी पढ़े ⇒ बड़ी खबर: चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीखों में किया बदलाव, अब इस दिन होगी वोटिंग

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला