घर में घुसकर युवक ने पहले पति को पीटा, पत्नी की लज्जा भंग कर विवाहिता को उठा ले जाने की दी धमकी

घर में घुसकर युवक ने पहले पति को पीटा, पत्नी की लज्जा भंग कर विवाहिता को उठा ले जाने की दी धमकी

बीकानेर। पति से मारपीट कर विवाहिता की लज्जा भंग करने व उसे उठा ले जाने की धमकी देने के आरोपों में एक पीडि़ता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार करेंगे। थानाधिकारी ने बताया कि प्रताप बस्ती निवासी ने बिग्गाबास निवासी दिनेश पुत्र गौरीशंकर मीणा के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका पति सरल स्वभाव का है और आरोपी ने विवाहिता के साथ गलत काम करने की बात कही। परिवादिया के पति के मना कर देने पर आरोपी नाराज हो गया और उसके पति को जान से मारने की बात कही। 8 दिसंबर 2024 की शाम करीब 6 बजे उसका पति  दूध लेकर घर आ रहा था तो आरोपी ने उसके पीछे आकर लोहे की रॉड से उसे मारा जिससे वह नीचे गिर गया। परिवादिया बाहर आई तो आरोपी उसके पति के साथ थाप मुक्कों से मारपीट कर रहा था। आरोपी ने पीडि़ता को गलत बातें कही व लज्जा भंग करते हुए उसके साथ मारपीट की। उसके गले में पहना फुलड़ा तोडक़र छीन लिया। आरोपी ने उसके पति व देवर को जान से मारने, उसे व देवर राजेन्द्र की बाइक उठाकर ले जाने की धमकी दी।

  • Related Posts

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम बीकानेर। सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से…

    You Missed

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए