मजदूरी के पैसे मांगने पर युवक के पैर बांध नहर में डूबाकर की हत्या, देखे खबर

मजदूरी के पैसे मांगने पर युवक के पैर बांध नहर में डूबाकर की हत्या, देखे खबर

बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में मजदूरी के पैसे मांगने पर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जयमलसर गांव निवासी गुरुदयाल सिंह ने अपने बेटे ओमप्रकाश की हत्या के आरोप में हरबंश सिंह, दीपक, सुनील, कृष्ण बावरी और गणेश बावरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि इन लोगों ने ओमप्रकाश के साथ मारपीट की, उसके दोनों पैर बांधकर उसे नहर में फेंक दिया।

गुरुदयाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा ओमप्रकाश मजदूरी करके परिवार चलाता था और हरबंश सिंह के खेत में काम कर रहा था। 3 दिसंबर को हरबंश सिंह का बेटा ओमप्रकाश को अपने साथ ले गया, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जब परिजनों ने पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

ओमप्रकाश की गुमशुदगी की रिपोर्ट 10 दिसंबर को दर्ज कराई गई थी। तलाश के दौरान सोमवार को बज्जू में सीएचसी की मोर्चरी में रखे एक शव की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई। शव नहर में मिला था और उसके दोनों पैर सिर पर गमछे से बांध दिए गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Recent Posts

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी