बीकानेर: इस जगह अतिक्रमण तोड़ने के लिए शुरू किया सर्वे, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर: इस जगह अतिक्रमण तोड़ने के लिए शुरू किया सर्वे, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर। खारा औद्याेगिक क्षेत्र में पीओपी फैक्ट्रियाें के धुएं से प्रदूषण का मामला अभी खत्म ही नहीं हुआ है कि रीकाे ने भी अतिक्रमण काे लेकर सर्वे शुरू कर दिया है। रीजनल मैनेजर के सुपरविजन में कमेटी बनाई गई है। अब तक चार फैक्ट्रियाें काे नाेटिस जारी हाे चुके हैं।दरअसल खारा औद्याेगिक क्षेत्र में अधिकांश फैक्ट्रियाें के चार दीवारी नहीं है। इनमें पीओपी की लगभग 125 फैक्ट्रियां शामिल हैं। जिप्सम और तूड़ी सड़काें पर ही बिखरी रहती है। चिमनियां भी रीकाे की जमीन पर बनी हुई हैं। पार्क की जमीन पर अतिक्रमण हाे रखे हैं। वहां फैक्ट्री मालिकाें ने तूड़ी डाल रखी है। पिछले दिनाें पीओपी की चार फैक्ट्रियाें काे अतिक्रमण हटाने के लिए नाेटिस जारी किए गए थे। उन्हाेंने चिमनियां और दीवार रीकाे की जमीन पर बना कर दरवाजे तक निकाल लिए। डीजीएम एसके गर्ग ने बताया कि पूरे खारा एरिया का सर्वे करने के निर्देश जेईएन काे दिए गए हैं। आरएम के सुपरविजन में सर्वे हाेगा। अतिक्रमण चिन्हित कर फैक्ट्री मालिकाें काे नाेटिस जारी किए जाएंगे। खारा में सड़काें पर पैच वर्क का काम शुरू हाे गया है। रीकाे डीजीएम ने बताया कि जेसीबी लगाकर झाड़ियां भी काटी जा रही हैं। दाे-तीन दिन में नगर निगम का ठेकेदार सफाई कार्य शुरू कर देगा। उससे पहले निगम आयुक्त खारा का दाैरा करेंगे। इसके अलावा राेड लाइट का काम भी चल रहा है। डीजीएम ने बताया कि खारा के उद्यमियाें पर करीब चार कराेड़ रुपए सर्विस चार्ज के बकाया पड़े हैं। सर्विस चार्ज जमा कराने के लिए उद्यमियाें काे कहा जा रहा है। ताकि क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई आदि व्यवस्थाएं की जा सकें।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी