बड़ा हादसा, कार और निजी बस की टक्कर में 5 लोगों की मौत, कई घायल

बड़ा हादसा, कार और निजी बस की टक्कर में 5 लोगों की मौत, कई घायल

देर रात हादसे वाली जगह पर करौली के वरीय अधिकारी भी पहुंचे.

राजस्थानी चिराग। जैसे-जैसे सर्दी और कोहरे का कहर तेज हो रहा है, वैसे-वैसे हादसे बढ़ रहे हैं. राजस्थान में बीते कुछ दिनों से कई बड़े हादसों की खबर सामने आई है. अब प्रदेश के करौली जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. करौली-गंगापुर मार्ग पर सलेमपुर गांव के मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक निजी बस और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार हादसे की शिकार हुई कार मध्य प्रदेश की थी. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. कुड़गांव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एंबुलेंस से सभी हताहतों को हॉस्पिटल लेकर आई. जहां 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई.

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई है, उसे देखकर हादसे की भयावहता को सहज ही समझा जा सकता है.हादसे के बाद चार मृतकों के शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में लाया गया है. वहीं एक महिला के शव को गंगापुर ले जाया गया है. करीब आठ घायलों को करौली हॉस्पिटल लाया गया था. पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतकों की पहचान की प्रयास पुलिस कर रही है. एक मृतक की पहचान नयन कुमार देशमुख पुत्र भालचंद्र देशमुख उम्र 63 साल निवासी इंदौर के रूप में हुई है. शेष की पहचान की कोशिश की जा रही है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. दुर्घटना के बाद जेसीबी की मदद से कार को सड़क से साइड किया गया. पुलिस हादसे के शिकार हुए लोगों की पहचान कर मामले की जान

Recent Posts

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया