तीसरी बेटी होने पर पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया… सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात

तीसरी बेटी होने पर पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया… सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात

महिला को देखकर एक व्यक्ति चादर लेकर उसकी आग बुझाने आता है।

राजस्थानी चिराग। महाराष्ट्र के परभणी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां गंगाखेड़ नाका इलाके में 26 दिसंबर की रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. आरोप है कि महिला का पति इस बात से नाराज था कि पत्नी ने तीसरी बार भी बेटी को जन्म दिया था. इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसकी तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता 34 वर्षीय मैना कुंडलिक काले की बहन ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इसमें कहा गया है कि आरोपी कुंडलिक उत्तम काले अपनी पत्नी को लगातार ताने मारता था और गाली-गलौज करता था, क्योंकि कुंडलिक के यहां तीन बेटियां हुईं थीं. इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे.

26 दिसंबर की रात विवाद इतना बढ़ गया कि कुंडलिक ने मैना के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग लगते ही महिला चीखते हुए इधर-उधर भागने लगी. लोगों ने जब देखा तो वे आग को बुझाने की कोशिश करने लगे. काफी लोग मौके पर जमा हो गए. पेट्रोल की वजह से आग बेहद मुश्किल से बुझी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. गंभीर रूप से झुलस चुकी मैना को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई.

इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुंडलिक काले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इस मामले की जांच पूरी होने तक पुलिस इस पर कोई बयान देने को तैयार नहीं है.

घटना के बाद से इलाके में गुस्से का माहौल है. लोगों का कहना है कि इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि समाज को बेटियों के प्रति अपनी सोच बदलने की जरूरत है. कानून को और सख्ती से लागू करना और बेटियों के प्रति सम्मान का माहौल बनाना वक्त की मांग है

Recent Posts

  • Related Posts

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को जीवन के उतार-चढ़ाव से…

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी सादुलपुर क्षेत्र में एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस…

    You Missed

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत