10 दिन बाद बोरवेल से बाहर आने वाली है चेतना!, रेस्क्यू टीम ने दिया बड़ा अपडेट

10 दिन बाद बोरवेल से बाहर आने वाली है चेतना!, रेस्क्यू टीम ने दिया बड़ा अपडेट


राजस्थानी चिराग। राजस्थान के कोटपुतली में एक बच्ची पिछले 10 दिन से बोरवेल में फंसी हुई है। बच्ची को बोरवेल  से बाहर निकालने के लिए तमाम बड़े अधिकारी सहित SDRF और NDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई थी। बोरवेल में गिरी चेतना को बचाने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का 9वां दिन भी बेनतीजा रहा। लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि रेस्क्यू टीम बच्ची के करीब पहुंच चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि कुछ ही देर में बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाल लिया जाएगा।

लगातार ऑक्सीजन मुहैया कराई गई:

बता दें बच्ची ने पिछले 10 दिन से ना कुछ खाया और ना कुछ पीया.. बस प्रशासन और बचाव टीम की तरफ से बच्ची को लगातार ऑक्सीजन मुहैया कराई गई। अभी भी परिवारजनों और ग्रामीणों को किसी चमत्कार की उम्मीद है। माता-पिता समेत पूरा गांव चेतना की सलामती के लिए लगातार दुआ कर रहा है। हालांकि बच्ची को बाहर निकालने में 10 दिन का समय लगने से ग्रामीणों में काफी रोष बना हुआ है।

खेत में खेलते समय हुआ था हादसा:

बता दें यह घटना राजस्थान के कोटपूतली के बडियाली ढाणी में हुई है। 23 दिसंबर की दोपहर को अपने पिता के खेत में खेलते समय वह 700 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई और 150 फीट की गहराई पर फंस गई। करीब 10 मिनट बाद परिजनों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो पता चला कि वह बोरवेल में गिर गई है। परिजनों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। उसके बाद से अब 10 दिन बीत गए, अभी भी परिवारजनों को अपनी बच्ची का इंतज़ार है।

पाइलिंग मशीन से खुदाई की गई:

बता दें बच्ची को बचाने के लिए बचाव टीम रेस्क्यू में लगातार जुटी रही। घना कोहरा और बारिश के बीच भी टीम लगातार देशी और आधुनिक तरीके से बच्ची को बाहर निकालने में जुटी रही। लेकिन इसके बावजूद 10 दिनों के बाद तक टीम को सफलता नहीं मिली। प्रशासन ने हरियाणा के गुरुग्राम से पाइलिंग मशीन मंगवाई। उसके बाद पैरलल खड्डा खोदने का काम शुरू हुआ। अब बताया जा रहा है कि बचाव टीम सुरंग बनाकर बच्ची के करीब पहुंच चुकी है।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी