कांग्रेस प्रदेश महासचिव की अवैध अकेडमी पर चला पीला पंजा

कांग्रेस प्रदेश महासचिव की अवैध अकेडमी पर चला पीला पंजा
कोटा के अनंतपुरा क्षेत्र में कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) की बेशकीमती भूमि पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और आरसीए के पूर्व उपाध्यक्ष अमीन पठान की ओर से अतिक्रमण कर बनाई गई क्रिकेट अकेडमी पर शनिवार को कोटा विकास प्राधिकरण और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 38 हजार वर्ग फीट (दो बीघा से अधिक) भूमि से अतिक्रमण हटाया। करीब पांच घंटे चली इस कार्रवाई में केडीए का अतिक्रमण निरोधक जाप्ता, चार थानों की पुलिस और केडीए पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। मामले में अनंतपुरा पुलिस ने कोटा विकास प्राधिकरण के आईएलआर कृष्ण मुरारी की रिपोर्ट पर अमीन पठान और अनस खान के खिलाफ सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने का मामला दर्ज किया है। मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया है। कोटा विकास प्राधिकरण अतिक्रमण निरोधक दस्ते के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा, डीएसपी लोकेन्द्र पालीवाल समेत चार थानों का जाप्ता, कार्यपालक मजिस्ट्रेट हिमत सिंह, तहसीलदार सुरेन्द्र शर्मा, उप सचिव मालविका त्यागी शनिवार सुबह जाप्ते समेत अनंतपुरा पहुंचे और अतिक्रमण कर बनाई गई अनंतपुरा क्रिकेट अकेडमी हटाने का काम शुरू किया। करीब पांच घंटे चली कार्रवाई के दौरान 24 हजार वर्गफीट भूमि, इससे सटी 14 हजार वर्ग फीट भूमि को मिलाकर कुल 38 हजार वर्गफीट (दो बीघा से अधिक) भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद अब केडीए पूरी भूमि पर फेसिंग करवाएगा। इस जमीन की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

  • Related Posts

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप बीकानेर। कोडमदेसर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हंगामे…

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के…

    You Missed

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में देर रात फिर हुआ हंगामा, मारपीट का लगाया आरोप

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    झमाझम बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, जारी हुआ इतने दिन तक अलर्ट

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई