शहर में इस जगह 68 पुलिस टीमों ने 314 ठिकानों पर की छापेमारी,143 अपराधी पकड़े

शहर में इस जगह 68 पुलिस टीमों ने 314 ठिकानों पर की छापेमारी,143 अपराधी पकड़े
हनुमानगढ़। पुलिस ने जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक अरशद अली के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान में मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा, अवैध शराब और हथियार तस्करी को निशाना बनाया गया। 27 जनवरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर और नोहर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कंवर के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान में 294 पुलिसकर्मियों की 68 टीमों ने हिस्सा लिया। इन टीमों ने 314 स्थानों पर छापेमारी कर 143 अपराधियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान 6.28 ग्राम हेरोइन, 22 लीटर देशी शराब, 24 लीटर हथकड़ शराब और एक धारदार हथियार बरामद किया गया। पुलिस ने 62 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की और 42 स्थायी वारंटी/गिरफ्तारी वारंटी वाले अपराधियों को पकड़ा। इसके अलावा, 3 जघन्य अपराधों में वांछित और 13 सामान्य मामलों के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। रावतसर पुलिस ने 10 आपराधिक मामलों में संलिप्त हार्डकोर अपराधी दलीप उर्फ भूडिया को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया, जबकि संगरिया पुलिस ने सोनी कुमार को धारदार हथियार के साथ पकड़ा। हनुमानगढ़ जंक्शन, टाउन, सदर, संगरिया, टिब्बी और तलवाड़ा पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत 10 मामले दर्ज किए।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल