बीकानेर संभाग के चार जिलों और झुझुनूं के युवा बन सकेंगे अग्निवीर, इतने हजार केंडिडेट्स आएंगे बीकानेर

बीकानेर संभाग के चार जिलों और झुझुनूं के युवा बन सकेंगे अग्निवीर, इतने हजार केंडिडेट्स आएंगे बीकानेर

सेना भर्ती रैली स्वामी केशवानंद राजस्थान क्रषि विश्वविद्यालय स्टेडियम, बीकानेर में एक से नौ फरवरी तक होगी। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र राजस्थान की ओर से आयोजित हो रही इस भर्ती रैली में अनूपगढ़, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनू और श्रीगंगानगर के केंडिडेट्स हिस्सा ले सकेंगे। इस रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, ऑफिस असिस्टेंस/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वी पास और 10वी पास) श्रेणियों के लिये सामान्य प्रवेश परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले 6000 से अधिक अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर कोल अप जारी किया गया है। शोर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसैट के माध्यम से ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, राजस्थान, मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान और बीकानेर के नागरिक प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही भर्ती रैली, राजस्थान के प्रेरित युवाओं को देश की सेवा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है | मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने इस बात पर जोर दिया है कि निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी तरह से स्वचालित चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता के आधार पर चयन सुनिश्चित करती है और कदाचार को रोकती है। तदनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी गयी है कि वह दलाली गतिविधियों का शिकार न बनें या फर्जी प्रवेश का सहारा न लें |

यह भी सलाह दी जाती है कि उम्मीदवारों को अपनी योग्यता दस्तावेज सिविल प्रशिक्षण अकादमियों या दलालों को नहीं सौंपने चाहिए और केवल मांगे जाने पर ही भर्ती कर्मचारियों को दस्तावेज सौंपने चाहिए। विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है के वे ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट देखे या सेना भर्ती कार्यालय, झुंझुनूं से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले अजमेर जिले के पुष्कर सरोवर के गुर्जर घाट के पास पानी में 2 शव तैरते मिले। शुक्रवार सुबह…

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब बीकानेर। पीबीएम हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती एक और महिला शारदा की आंखों की रोशनी चली गई है। सिजेरियन डिलीवरी…

    You Missed

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया