सड़क पर चली जलती हुई रोडवेज बस,दीवार से टकराकर रुकी, बड़ा हादसा टला

सड़क पर चली जलती हुई रोडवेज बस,दीवार से टकराकर रुकी, बड़ा हादसा टला

राजस्थानी चिराग। अजमेर जिले के नसीराबाद रोडवेज बस स्टैंड पर बस में अचानक आग लग गई। बस अजमेर डिपो की थी। आग लगने के बाद अपने आप बस करीब 20 फीट तक आगे चली और दीवार से टकराकर रुक गई। हादसे के समय बस स्टैंड पर कोई यात्री या अन्य बस मौजूद नहीं था। पुलिस आग का कारण शॉर्ट सर्किट मान रही है।

नसीराबाद सिटी थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुलेमान ने बताया- स्टैंड पर चाय की दुकान चलाने वाले नवाब ने मंगलवार सुबह 5 बजे के करीब फोन किया। बताया कि स्टैंड पर खड़ी राजस्थान रोडवेज की बस में आग लगी है। मैं टीम के साथ मौके पर पहुंचा। देखा तो बस जल रही थी। मैंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर में फायर ब्रिगेड पहुंची। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत थी कि बस में सवारियां नहीं थीं।अजमेर जिले के नसीराबाद रोडवेज बस स्टैंड पर बस करीब डेढ़ तक जलती रही।

मौके पर मौजूद बस स्टैंड के बुकिंग एजेंट शिवशंकर शर्मा ने बताया- मैंने देखा कि आग लगने के कुछ देर बाद बस अपने आप चल पड़ी। गनीमत रही कि वहां कोई दूसरी बस या यात्री नहीं था।

सुबह पौने सात बजे बस को रवाना होना था
बस स्टैंड प्रभारी श्यामसिंह ने बताया- अजमेर डिपो की बस अजमेर से नसीराबाद आकर नाइट स्टे के दौरान स्टैंड पर खड़ी थी। नसीराबाद से सुबह 6.45 बजे इसे अजमेर के लिए रवना होना था। हादसा क्यों और कैसे हुआ, यह जांच का विषय है। पुलिस ने शॉर्ट सर्किट का शक जताया है। बस का ड्राइवर जोगेश यादव है। हादसे के समय वह कहां पर था, इस बारे में जानकारी करके ही कुछ कहा जा सकता है।

Recent Posts

  • Related Posts

    दैनिक राजस्थानी चिराग की खबर का असर पुलिस हुई सक्रिय, नोखा मंडी के सट्टोरियों पर पड़े छापे

    बीकानेर, 13 अप्रैल। दैनिक राजस्थानी चिराग में पिछले कई दिनों से बीकानेर जिले में खुले रूप से चल रहे क्रिकेट सट्टा व हवाला कारोबार को लेकर समाचार प्रकाशित किये गये…

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    You Missed

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल