भीषण सड़क हादसा, ट्रोले-कार की भिड़ंत, सरकारी अकाउंट्स ऑफिसर 3 भाइयों की मौत

भीषण सड़क हादसा, ट्रोले-कार की भिड़ंत, सरकारी अकाउंट्स ऑफिसर 3 भाइयों की मौत

चूरू। कार और ट्रोले की भिड़ंत में सरकारी अकाउंट्स ऑफिसर सहित तीन भाइयों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी शवों को बाहर निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा। हादसा सोमवार देर रात करीब साढे़ 11 बजे जिले के रतनगढ़ थाना इलाके में मेगा हाईवे पर लधासर गांव के पास हुआ। मृतक रतनगढ़ में सगाई समारोह में शामिल होकर सरदार शहर लौट रहे थे। रतनगढ़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतकों में रतनगढ़ नगरपालिका के लेखाधिकारी अरुण सोनी (50) भी हैं। एक्सीडेंट में उनके बुआ के बेटे श्रीगंगानगर के निवासी डिम्पल सोनी (35) और सरदारशहर के पंकज सोनी (32) की भी मौत हो गई। पंकज सोनी अकाउंट्स ऑफिसर के चाचा के बेटे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। अरुण सोनी के शव को कार से निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा।

पुलिस के अनुसार भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार को उड़ाने के बाद ट्रोला भी हाईवे पर ही पलट गया। इस कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम रहा। वहीं, गाड़ी में फंसे लोगों को पुलिस रतनगढ़ के जालान हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को केस दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल